Follow Us:

J&K: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, दागे मोर्टार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ा है। BSF की आधा दर्जन से ज्यादा चौकियों को पाकिस्तानी रेंजर्स ने निशाना बनाया है। शुक्रवार की देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से शुरू हुई फायरिंग शनिवार सुबह 6.30 बजे तक चलती रही।

BSF के मुताबिक पाकिस्तानी फायरिंग में किसी जान मान के नुकसान की खबर नहीं है। 6 घंटे की इस फायरिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स ने मोर्टार सेल का इस्तेमाल किया है। लेकिन, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर सीमा पर सीमा सुरक्षा बल BSF की जवाबी कार्रवाई में गुरुवार को पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए थे। इससे पहले बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलीबारी में तीन भारतीय जवान घायल हो गए थे।