इंडिया

J&K: श्रीनगर में आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद, एक जवान घायल

J&K: श्रीनगर के लाल चौक के पास एक आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली मार दी। इस आतंकी हमले में एक जवान शहीद हुआ है जबकि एक जवान घायल है। शहीद हुए जवान की पहचान विशाल को तौर पर हुई है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों के जवानों ने मौके पर पहुंचेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताब‍िक, इलाके के क‍िसी घर में आतंकवाद‍ियों के छ‍िपे होने का अंदेशा जताया गया है।

इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा में एक बार फिर दो गैर कश्‍म‍ीरी लोगों को निशाना बनाया है। इस हमले में ब‍िहार के दो लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। उन्होंने बताया क‍ि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

पुल‍िस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले गत रविवार को आतंकी हमले में हिमाचल का ट्रक ड्राइवर और उसका सहायक घायल हो गया था। उनकी पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र बिशन सिंह और उपचालक धीरज दत्त पुत्र सुशील दत्त दोनों निवासी नूरपुर कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दोनों का इलाज श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में इलाज जारी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago