इंडिया

J&K: बडगाम से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद भी बरामद

जम्मू-कश्मीर: बडगाम जिले में पुलिस ने सुरक्षाबलों के सहयोग से दो सक्रिय आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को आतंकियों के पास से हथियार, आपत्तिजनक सामग्री और एक पिस्टल सहित गोला-बारूद बरामद हुआ है। बडगाम पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं, जिन्हें बडगाम के सुनेरगुंड इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

आतंकियों की पहचान वसीम अहमद गनई और इकबाल अशरफ शेख के रूप में हुई है। दोनों शोपियां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास एक चीनी पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 12 पिस्टल राउंड, 32 एके-47 राउंड, आपत्तिजनक सामग्री सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस स्टेशन बडगाम में इस मामले को दर्ज किया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

20 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

20 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

21 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago