हिमाचल

फिर बिगड़े मुख्यमंत्री के PSO बलवंत कुमार!, महिला से मारपीट का मामला दर्ज

कुल्लू में अधिकारियों को बीच हुए थप्पड़ कांड के दौरान चर्चा में आए मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत कुमार एक बार फिर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि अब उनके खिलाफ कुल्लू को औट थाना में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में शनिवार को ही मामला दर्ज हो चुका है लेकिन मीडिया की सुर्खियों में रविवार से बलवंत कुमार का नाम फिर आने लगा।

बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर पीएसओ बलवंत कुमार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उनके अनुसार महिला की शिकायत पर बलवंत कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 और 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

शिकायत में ये आया सामने

पुलिस थाना औट में दी गई शिकायत के मुताबिक, 25 मार्च को 12:30 बजे जब वह अपनी जमीन पर काम कर रही थी। तब बलवंत कुमार महिला की जमीन पर जेसीबी एलएनटी चलाने लगा। इसे लेकर जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह महिला के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगा। यहीं नहीं, बलवंत कुमार ने महिला का रास्ता रोका और महिला के साथ मारपीट करने लगा। जब उसका बेटा राजेंद्र कुमार बचाने के लिए आया तो बलवंत ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पहले भी हो चुका है थप्पड़ कांड

बता दें कि कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड के बाद बलवंत सिंह काफी सुर्खियों में रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुल्लू के तत्कालीन एसपी गौरव सिंह को लात मारी थी। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए निलंबित भी कर दिया गया था। वर्तमान में बलवंत कुमार हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पीएसओ हैं।

Manish Koul

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago