Follow Us:

JNU हिंसा: नकाबपोश लड़की से दिल्ली पुलिस आज कर सकती है पूछताछ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जेएनयू हिंसा में शामिल नकाबपोश लड़की की दिल्ली पुलिस ने पहचान कर ली है। 5 जनवरी को जेएनयू के पेरियर हॉस्टल में तोड़फोड़ हुई थी। लड़की एक वीडियो में जेएनयू में हिंसा करती हुई दिखाई दी थी।  दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम ने नकाबपोश लड़की की पहचान की है। पुलिस के मुताबिक, जेएनयू हिंसा में वायरल हुए वीडियो में इस लड़की को देखा गया था, लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। जल्द ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया जाएगा।

जेएनयू हिंसा मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष और पदाधिकारियों से आज पूछताछ हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने नोटिस देकर आइशी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर वे हॉस्टल में उपलब्ध होंगी तो महिला पुलिस अफसर उनसे वहां पूछताछ कर सकती है। दूसरी तरफ, एसआईटी ने कैंपस हिंसा में शामिल 7 अन्य लोगों की पहचान की है।