Categories: इंडिया

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में मिली मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है। यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करेगी।

बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भारत में सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के मुताबिक, भारत में सिंगल डोज वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलना मील का पत्थर साबित होगा। इससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी।

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का दावा है कि उसकी कोविड-19 की सिंगल डोज कोरोना वायरस के खिलाफ 85 फीसदी तक कारगर है। ये भी दावा किया गया है कि वैक्सीन लगने के 28 दिनों के भीतर ये मृत्यु दर को कम करने, मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या को भी कम करने में सक्षम है।

भारत में 50 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

गौरतलब है कि भारत में अब तक 50,10,09,609 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में भारत में 49,55,138 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 38,628 केस सामने आए हैं और 40,017 संक्रमित रिकवर हुए हैं। इस दौरान 617 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई।

बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन की इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मिलने से यह सिंगल डोज वाली भारत की पहली वैक्सीन होगी। इससे पहले भारत में कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। ये तीनों वैक्सीन डबल डोज वाली हैं और लोगों को 2 डोज लेनी पड़ती हैं।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

8 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

8 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

8 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

9 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

9 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

10 hours ago