इंडिया

कमलनाथ ने दिया नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, गोविंद सिंह को मिली जिम्मेदारी

डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह डॉ. गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी आपके योगदान की प्रशंसा करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दे दी है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. गोविंद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं पहले भी विधायक था। अब भी विधायक रहूंगा। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कोई सुरखाब के पर नहीं लग गए हैं। मैं विपक्ष की भूमिका निभाता था और निभाता रहूंगा। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता रहूंगा। कमलनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि उन्होंने मुझे अपनी जिम्मेदारी में सहयोगी बनाया है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। उनके मार्गदर्शन में मैं विपक्ष की भूमिका निभाता रहूंगा।

Manish Koul

Recent Posts

10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों का रहा दबदबा, 74.61% रहा परिणाम.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा…

19 mins ago

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश में हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय है। अब ताजा…

26 mins ago

देहरा की पंचायत नौशहरा के सेना के जवान की मौत

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष…

29 mins ago

चुनाव में जैसे भाषण दे रहे मोदी, वह देश की एकता के लिए खतरा : प्रेम

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के…

34 mins ago

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

2 hours ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

4 hours ago