Follow Us:

कश्मीर: त्राल में ग्रेनेड हमला, 2 की मौत, 30 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकी हमला हो गया है। आतंकीयों ने शक्तिशाली ग्रेनेड से ब्लास्ट किया  है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई जवान भी घायल हुए हैं।  जानकारी के मुताबिक हमले में मारे गए 2 लोगों में एक महिला भी शामिल है। ग्रेनेड हमले के बाद दोपहर 12 बजे के करीब त्राल बस स्टैंड के पास अज्ञात आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी है जिसमें CRPFकी 180 बटालियन के 7 जवान समेत 30 लोगों के घायल हो गए हैं। 

सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में करीब दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। घायलों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।वहीं,जम्मू कश्मीर के पब्लिक वर्क्स मंत्री अख्तर इस हमले में बाल बाल बच गए हैं।

आतंकियों ने गुरुवार को साउथ कश्मीर के पुलवामा में त्राल बस स्टेशन के पास ग्रेनेड को भीड़ भाड़ वाले मार्केट में ब्लास्ट किया है। घायलों को त्राल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।