इंडिया

AAP का दावा: एक सप्ताह में सरकारी आवास छोड़ देंगे केजरीवाल, सुरक्षा भी लौटाएंगे

 

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के अंदर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे। केजरीवाल आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल सचिवालय गए थे।

संजय सिंह ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने कल इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मिलने वाली सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं लौटा देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पहले भी कई बार उन पर हमला करने की कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन वह नहीं माने।

 

उन्होंने कहा, ‘वह छह महीने जेल में रहे हैं, भगवान ने उन्हें तब भी बचाया था और भगवान उन्हें अब भी बचाएंगे’।’ आप नेता ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

1 hour ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

2 hours ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

3 hours ago

राहुल पर खड़गे-नड्डा का पत्र वार: बीजेपी अध्यक्ष का बयान, मोदी को मिली 110 से अधिक गालियां

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेता…

4 hours ago

दिल्ली की बागडोर संभालेंगी आतिशी, 21 सितंबर को मंत्रिमंडल संग लेंगी शपथ

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आतिशी 21 सितंबर को लेंगी। उनके मंत्रिमंडल…

5 hours ago