इंडिया

खालिस्तान को लेकर केजरीवाल को चुनौती, कहा- खुल कर खालिस्तान के खिलाफ बोलें

पंजाब में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान खालिस्तान को लेकर बड़ा बवाल छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा है कि वह खालिस्तान के खिलाफ बोलकर दिखाएं। केजरीवाल की सफाई के बाद कुमार विश्वास ने नया वार कर दिया है कि केजरीवाल सिर्फ इतना बोल दें कि वो खालिस्तान के खिलाफ हैं।

कुमार विश्वास ने कहा, ‘वो यह कह दे कि किसी राज्य में खालिस्तानी को पनपने नहीं दूंगा। इतना कहना में क्या जा रहा है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं। यह वो बोल कर दिखाएं।’

कुमार विश्वास के बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर केजरीवाल से सीधा सवाल पूछा है। केजरीवाल जी, सीधा जवाब दो- कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं? हां या ना? प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राहुल के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा, “जवाब के इंतजार में…”

वहीं, आम आदमी पार्टी इसे पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश बता रही है। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि एक हास्य कवि कुछ भी बोला और अरविंद केजरीवाल के बारे में, पूरा विपक्ष केजरीवाल जी को आतंकवादी कहने में तुला हुआ है।

चन्नी ने आरोपों पर जांच की मांग की

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केजरीवाल के खिलाफ जांच के लिए चिट्ठी लिखी है। चन्नी ने आरोप लगाया था सिख फॉर जस्टिस AAP के साथ लगातार संपर्क में हैं। ये भी आरोप था कि SFJ ने इन चुनावों में AAP को समर्थन देने को कहा है। इसके अलावा कुमार विश्वास के आरोपों पर भी जांच करवाने की मांग की गई है। गृह मंत्रालय ने चन्नी की चिट्ठी पर संज्ञान लिया है और इसकी जांच शुरू करने का फैसला किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने चन्नी के पत्र का जवाब में पक्ष लिखा है। देश की अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। वो खुद इस मामले की गहराई से दिखवाएंगे।

 

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

19 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago