Categories: इंडिया

केरलः भारी बारिश से इडुक्की के मुन्नार में भूस्खलन, 7 लोगों की मौत

केरल के इडुक्की जिले के राजमाला क्षेत्र में आज भूस्खलन होने का हादसा सामने आया है। इस भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश और बाढ़ के बाद, एक बड़े भूस्खलन की चपेट में आने से कारण कम से कम 80 टी स्टेट श्रमिकों के फंसने की आशंका है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी गई है।

इडुक्की जिले के एसपी ने कहा कि राजमाला में हुए भूस्खलन की चपेट में आने वाले अब तक 10 लोगों को बचाया गया है। भूस्खलन एक ऐसे स्थान पर हुआ जहां चाय बागान श्रमिक रहते हैं। फिलहाल अभी तक सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती है, लेकिन कम से कम तीन परिवार मलबे में फंसे हुए हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बचाव अभियान के लिए भारतीय वायु सेना से सहायता का अनुरोध किया है। इडुक्की के राजमाला में भूस्खलन पीड़ितों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस, फायर, वन और राजस्व अधिकारियों को भी बचाव अभियान में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago