Follow Us:

दिल्ली में आज वकीलों की हड़ताल जारी, 3 बड़ी अदालतों में कामकाज ठप्प

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली पुलिस के जवान काम पर लौट आए हैं, लेकिन आज वकीलों के हंगामे का दिन है। साकेत में रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। कोर्ट में वकील लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बीते कल भी दिनभर पुलिस का हंगामा जारी रहा था और आज वकील हंगामा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे वकीलों का कहना है कि मीडिया को बरगलाया गया और वकीलों को पीटने का वीडियो नहीं दिखाया गया। रोहिणी कोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारी वकील न्याय की मांग करते हुए 'वी वॉट जस्टिस' नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि राजधानी की सभी जिला अदालतों के वकील हड़ताल पर हैं। राजधानी की छह जिला अदालतों जिसमें तीस हजारी, कड़कड़डूमा, साकेत, द्वारका, रोहिणी और पटियाला हाउस के वकीलों ने काम का बहिष्कार किया। वकीलों और पुलिस के बीच टकराव के चलते केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया है। गृह मंत्रालय ने कोर्ट से 3 नवंबर को जारी किए गए उसके आदेश पर सफाई मांगी है. बता दें वकीलों और पुलिस के बीच हुए शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट ने वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से जुड़ा आदेश पारित किया था। जिसपर गृह मंत्रालय ने सफाई मांगी है। पुलिस-वकील विवाद मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।