भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में गोवा में टीएमसी की सदस्यता ली। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”हम सब एक साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि देश का हर शख्स लोकतंत्र के उस दिन को देखे जिसका हम 2014 से इंतजार कर रहे हैं।”
टीएमसी में शामिल होने के बाद 48 वर्षीय पेस ने कहा, ‘अब मैंने टेनिस से संन्यास ले लिया है। मैं राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना चाहता हूं। देश में बदलाव लाने के लिए दीदी (ममता बनर्जी) एक सच्ची चैंपियन हैं।
लिएंडर पेश के अलावा ममता बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली अनुभवी अभिनेत्री और कार्यकर्ता नफीसा अली भी TMC में शामिल हुईं हैं।
बता दें कि लिएंडर पेस ओलंपिक खेलों में टेनिस की एकल स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। तो वहीं, डबल्स मुकाबलों में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने देश के लिए कई सफलताएं हासिल की हैं।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…