Categories: इंडिया

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में दो बिल पास हुए हैं। इनमें होम्योपैथी के लिए राष्ट्रीय आयोग 2020 और भारत में चिकित्सा पद्धति के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने के लिए बिल पास हुए। संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर यानि आज से शुरू हो गया और 1 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का खासा ध्यान रखा गया है। इस सत्र के दौरान कोई भी छुट्टी नहीं होगी। लगातार बैठकें होंगी और 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 18 बैठकें होंगी। सत्र शुरू होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लद्दाख को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। इसके बाद कार्यवाही को फिर से शुरू हो गई है। सांसदों ने 'Attendance Register' App के माध्यम से हाजिरी लगाई।

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोकसभा के सांसद राज्यसभा और राज्यसभा के सांसद लोकसभा में बैठेंगे। हम अभूतपूर्व स्थिति में बैठे हैं। हम इस सत्र को कोविड प्रोटोकॉल के तहत चला रहे हैं। ऑनलाइन सवाल के लिए एक एक ऐप विकसित किया है। असाधारण परिस्थितियों में यह सत्र हो रहा है, इसकी वजह से कुछ असुविधा भी हो सकती है। यह सब असुविधा आप लोगों की सुरक्षा के लिए है। पक्ष-विपक्ष दोनों ही जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगे बढ़ेंगे। स्पीकर ने कहा कि इस बार हमने सांसदों को सदन में बैठकर बोलने की इजाजत दी।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रश्नकाल संसद प्रणाली में होना बहुत जरूरी है। यह सदन की आत्मा है। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल को हटाकर लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी कहा कि प्रश्नकाल और प्राइवेट मेंबर बिजनेस होना जरूरी है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रश्नकाल और प्राइवेट मेंबर बिजनेस होना बहुत जरूरी है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने भी कहा कि प्रश्नकाल संसदीय प्रणाली के मूलभूत ढांचे से जुड़ा है। इसका प्रमुख अंग है। चौधरी ने चीन का मुद्दा उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कई महीनों से हमारे देश के लोग तनाव में हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधीर रंजन को रोकते हुए कहा कि संवेदनशील मुद्दे पर संवेदनशील तरीके से बात रखी जाएगी।

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोकसभा में बयान देते हुए दोनों सदनों को कोरना की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकतम मामले और मौतें मुख्य रूप से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात में हुई हैं। हमारे प्रयासों से देश में कोरोना पर रोकथाम लगी। प्रति 10 लाख भारत में 3,328 केस हैं और 55 मौतें हुई हैं। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में ये कम है। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स मामले को उठाते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि इसकी तह तक जाना चाहिए। युवा पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है। सरकार को इसमें कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago