Categories: हिमाचल

शिमलाः कांग्रेस ने उठाई दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में OPD शुरू करने की मांग

<p>कांग्रेस ने शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ओपीडी शुरू करने की मांग सरकार से की है। कांग्रेस का कहना ही कि पिछले पांच महीनों से रिपन अस्पताल को कोविड सेंटर के रूप में ही चलाया जा रहा है और यहां अन्य किसी भी बीमारी का कोई भी ईलाज या उपचार नहीं किया किया जा रहा है। जिससे शिमला के लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।</p>

<p>कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने कहा है कि जिला का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल एक प्रमुख अस्पताल है। उन्होंने कहा है कि शिमला का ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश से इस अस्पताल में लोग अपनी चिकित्सा के लिए यहां आते है। कोविड-19 के चलते यह पूरा अस्पताल कोविड सेंटर के रूप में कार्य कर रहा है। इसके चलते यहां किसी भी प्रकार की ओपीडी पूरी तरह बंद पड़ी है।</p>

<p>उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के लिए अस्पताल का कुछ भाग रिजर्व किया जा सकता है। शेष भाग में पहले की तरह ओपीडी शुरू की जा सकती है। ऐसा करने से लोगों को अपने उपचार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। हिमराल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कोविड के मरीज अन्य अस्पतालों में भी देखे जा रहें है। इसलिए आम लोगों की सुविधा के लिए रिपन अस्पताल की ओपीडी तुरन्त खोली जानी चाहिए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6943).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago