इंडिया

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट: DGP बोले- मृतक ही था आरोपी, जांच में हुआ खुलासा

लुधियाना की जिला कोर्ट में ब्लास्ट मामले को लेकर डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि हमने 24 घंटे में केस सुलझा लिया है। हमे शुरू से ही शक था कि मरने वाला ही विस्फोटक लाया था। डीजीपी ने बताया कि ब्लास्ट केस के आरोपी का जिला कोर्ट में ट्रायल चल रहा था।

डीजीपी चट्टोपाध्याय ने बताया कि, “लुधियाना ब्लास्ट एक पावरफुल ब्लास्ट था। मौके से हमे कई लीड मिले। मोबाईल फोन, सिम कार्ड और मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला। वहीं मौके का जायज़ा करके हमें लगा ​कि मृतक ही विस्फोटक लाया था। जांच में ये बाक पुख्ता हो गई। यही आरोपी था जिसने ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी बर्खास्त हवलदार था।”

डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने बताया कि , ”लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में मारा गया व्यक्ति पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह था वहीं विस्फोटक कोर्ट में लाया था।” डीजीपी ने आगे कहा कि एसटीएफ ने गगनदीप को 2019 में 385 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसने ड्रग-तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद दो साल जेल में बिताए थे। जेल में खलिस्तान और नार्को नेट्वर्क से गगनदीप के तार जुड़े थे। डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में कई सुराग मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago