Follow Us:

लुधियाना: सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवाई फायरिंग की

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। यहां पर पुलिस और कैदियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की है। इसमें कुछ कैदी घायल भी हो गए हैं। जेल में इस वक्त हालात तनावपूर्ण हैं, कैदी लगातार हंगामा कर रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मेन गेट को बंद किया गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जेल में दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। उसके बाद पुलिस बचाव करने पहुंची तो कैदी और पुलिस के बीच में भी झड़प हो गई। कुछ कैदियों ने जेल को तोड़ने की भी कोशिश की और बाहर भागने लगे लेकिन उन्हें तुरंत दबोच लिया गया।

इसी वजह से एहतियात के तौर पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। लुधियाना की इस जेल में करीब 2000 से अधिक कैदी बंद हैं, जिनमें कई जघन्य अपराध के आरोप में भी बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, 4 कैदियों ने जेल से भागने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें तुरंत दबोच लिया गया।