Follow Us:

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके से एक महिला की मौत, लोगों में दहशत का माहौल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 1 बजकर 15 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। महाराष्ट्र के पालघर में दिवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

इसके करीब आधे घंटे के बाद महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात 1बजकर 15 मिनट पर आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप की वजह से पालघर के दहानू इलाके में एक घर की दीवार गिरने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में इस साल 2019 में कई बार भूकंप आ चुके हैं।