इंडिया

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

 

Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर दी गई। वह एक ग्राहक को आईफोन देने गया था। ग्राहक ने कैश आन डिलीवरी का आप्शन दिया था। उसने आईफोन के 1.5 लाख रुपये देने थे। आरोपित ने डिलीवरी ब्वाय की गला दबाकर हत्या की और फिर शव बोरे में रखकर नहर में फेंक दिया गया।

घटना 23 सितंबर की रात की है, जब भरत साहू चिनहट निवासी गजेन्द्र द्वारा ऑर्डर किए गए फोन की डिलीवरी करने गया था। बताया जा रहा है कि गजेन्द्र के घर पर मौजूद गजानन और उसके साथी आकाश ने डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर दी और फोन लूट लिए। जब भरत साहू घर नहीं लौटा, तो उसके परिजनों ने 25 सितंबर को चिनहट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आकाश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।आरोपी आकाश की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि गजानन की तलाश जारी है। वह मुंबई भाग गया था।  भरत साहू के शव को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

36 mins ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

53 mins ago

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

5 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

8 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

8 hours ago