Follow Us:

मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दोनकुपर रॉय का निधन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हरियाणा के गुरुग्राम में मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दोनकुपर रॉय निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

10 नवंबर 1954 को जन्मे डोनकुपर रॉय मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे। मेघालय में विधानसभा चुनाव में 2008 में खंडित जनादेश के बाद यूडीपी और कुछ अन्य दलों ने गठबंधन की सरकार बनाई। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख डोनकुपर रॉय मुख्यमंत्री बने।

बता दें कि डीडी लापांग के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद डोनकुपर रॉय ने 19 मार्च, 2008 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। डीडी लपांग विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाये थे। हालांकि, 19 मार्च, 2009 को दोनकुपर रॉय के कार्यकाल के ठीक एक साल होने पर सरकार को बर्खास्त कर दिया गया और मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।