पंजाब नेशनल बैंक में हुए 12 हजार 700 करोड़ रुपये के कथित लोन फ्रॉड मामले के आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाना अब और मुश्‍किल हो सकता है। दरअसल, मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ते हुए अपना भारतीय पासपोर्ट एंटीगुआ हाईकमीशन में जमा कर दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्‍य आरोपी मेहुल चोकसी ने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा कराया गया है। मेहुल चोकसी को भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट जमा करना पड़ा है।

इस संबंध में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को जानकारी दे दी है। मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिका छोड़ने के लिए जो फॉर्म भरा है, उसमें अपना नया पता जौली हार्बर सेंटर मार्कस एंटीगुआ लिखा है। चोकसी ने भारतीय उच्चायोग से कहा कि उसने नियमों के तहत एंटीगुआ की नागरिकता लेते हुए भारत की नागरिकता छोड़ दी है। चोकसी ने साल 2017 में ही एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। मुंबई पुलिस की हरी झंडी के बाद चोकसी को नागरिकता मिली थी।

पीएनबी घोटोले के बाद हीरा व्‍यापारी मेहुल चोकसी और उसका भाई नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गए थे। मामले की जांच कर रही ईडी और सीबीआई की टीम ने अब-तक साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्‍ति को जब्‍त कर लिया है। चोकसी और मोदी के खिलाफ आर्थिक भगोड़ा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…