Follow Us:

22 जुलाई को होगा लॉन्च चंद्रयान-2, 15 जुलाई को नहीं हो सकी थी लॉन्चिंग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को लॉन्च होगा। इसरो ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। इसरो के मुताबिक, तकनीकी दिक्कत के चलते 15 जुलाई को चंद्रयान-2 लॉन्चिग टाल दी गई थी। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सोमवार  सुबह दो बजकर 43 मिनट पर होगी।

बता दें कि जीएसएलवी-एमके3 के क्रायोजेनिक इंजन की हीलियम बॉटल में लीक के कारण इसरो ने अपने महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को रोकना पड़ा था। यान के प्रक्षेपण से केवल 56 मिनट पहले इसे रोकना पड़ा। यदि सब कुछ ठीक रहता तो यान अपने निर्धारित समय 2.51 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाना था।