Categories: इंडिया

अन्नदाता के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार समर्पित: अनुराग ठाकुर

<p>केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी &#39;सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास&#39; के मूलमंत्र से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित हैं। अन्नदाता का आर्थिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है और किसानों की आय दुगुनी हो, उन्हें उनकी फसलों का सही दाम मिले, उनका उत्पादन बढ़े और भारत की कृषि निर्यात शक्ति में बढ़ोत्तरी हो इसके लिए चरणबद्ध तरीक़े से नीतियों का क्रियान्वयन हो रहा है।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तीसरे चरण में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र बिंदु में ध्यान रख कर हमने एग्रीकल्चर इंफ़्रास्ट्रक्चर जैसे फसल कटाई, कोल्ड चेन, स्टोरेज सेंटर जैसी सुविधाएं मजबूत करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जिसके सकारात्मक परिणाम बहुत जल्द ही हमारे सामने होंगे। लोकल के लिए वोकल विजन को ध्यान में रखते हुए हमने माइक्रो फूड एंटरप्राइज को 10 हजार करोड़ रुपए देने की व्यवस्था की है।</p>

<p>प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जरिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का प्रबंध हमने इस पैकेज में किया है। अन्नदाता को अतिरिक्त कमाई का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 500 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया गया है। डेयरी उद्योग,पशुपालन के बुनियादी ढांचे को विकसित पर 15 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। हर्बल खेती को बढ़ाने के लिए 4000 करोड़ रुपए अलग से खर्च किए जाएंगे। खेती में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलाने के लिए 1955 के आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव किया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago