Categories: इंडिया

मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में एक स्पीड ब्रेकर है जिनको आप दीदी के नाम से जानते हैं

लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से बीजेपी की जीत सुनिश्चि करने के लिए पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक स्पीड ब्रेकर है, जिनको आप दीदी के नाम से जानते हैं। दीदी को गरीबों की चिंता नहीं है। आखिर दीदी को गरीबी की राजनीति करनी है, वो गरीबी खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती हैं? अगर गरीबी ही खत्म हो जाएगी, तो दीदी की पॉलिटिक्स खत्म हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाला हुआ। मेरे गरीब भाइयों और बहनों का पैसा लेकर दीदी के मंत्री, दीदी के विधायक, दीदी के साथी भाग गए, उन्होंने गरीबों को लूट लिया। गरीब की चिंता को समझते हुए केंद्र की एनडीए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। गरीब को कहा कि बीमारी की स्थिति में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा, आपको एक भी रुपया अस्पताल में खर्च नहीं करना पड़ेगा।

किन स्पीड ब्रेकर पर दीदी ने क्या किया?

गरीब का भला करने वाली इस योजना पर पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया। दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। लेकिन दीदी तो दीदी हैं। पीएम किसान सम्मान योजना पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago