Categories: इंडिया

भारत में 4 जून को दस्तक देगा मानसून, होगी सामान्य से कम वर्षा

प्राइवेट एजेंसी स्काइमेट ने 2019 में देश में मानसून सामान्य से कम (91% वर्षा) रहने का अनुमान जताया है। कम बारिश का अनुमान 50 फीसदी है, जबकि सूखे का अनुमान 20% है।

एजेंसी के मुताबिक, मानसून अपने सामान्य समय पर भारत में दस्तक दे सकता है। हालांकि, यह शुरुआत में कमजोर रहेगा। भारत में सबसे पहले मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप में 22 मई को आने की संभावना है। आमतौर पर यहां मानसून 20 मई तक दस्तक देता है। वहीं, केरल में मानसून 4 जून को दस्तक दे सकता है।

पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में कम बारिश की आशंका

स्काइमेट के एमडी जतिन सिंह के मुताबिक, “2019 में मानसून का सभी चारों क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में कम बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत में चिंता कम है।” इससे पहले भी स्काइमेट ने 3 अप्रैल को देश में मानसून सामान्य से कम (93% वर्षा) रहने का अनुमान जताया था। मानसून के सामान्य से नीचे रहने के 55% से ज्यादा आसार हैं।

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

5 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

5 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

6 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

10 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

10 hours ago