Follow Us:

केरल में मॉनसून ने दी दस्तक, कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ने रविवार को केरल में दस्तक दे दी है। आमतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून को दस्तक देता है लेकिन इस बार 3 दिन पहले ही मॉनसून केरल पहुंच चुका है…

डेस्क |

मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ने रविवार को केरल में दस्तक दे दी है। आमतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून को दस्तक देता है लेकिन इस बार 3 दिन पहले ही मॉनसून केरल पहुंच चुका है। वहीं, मॉनसून को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। महीने के आखिर में 27 जून तक दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है। तब जाकर गर्मी से राहत मिल सकती है। यानी अभी महीनेभर दिल्ली वालों को अच्छी बरसात का इंतजार करना होगा।