Follow Us:

अगले 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून! इन इलाकों में हो सकती हैं तेज बारिश

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देर से ही सही, मॉनसून का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। अगले 48 घंटे में ये केरल पहुंच जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल है। इससे पहले दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। केरल, कर्नाटक, तमिनलाडु और आंध्रप्रदेश में मॉनसून से पहले की तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तर भारत में राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से से आने वाली हवाओं से मानसून के आगे बढ़ने और इसे मज़बूत होने में मदद मिल रही है। अगर यहीं स्थिति बन रही तो अगले 48 घंटे में केरल तट पर तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, गोवा में यह 12 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इससे किसानों को खरीफ फसल की बुआई में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि इस साल मानसून छह दिन लेट हैं। आम तौर पर केरल में मानसून की पहली बारिश 1 जून के आस-पास शुरू हो जाता है।

इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका- मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में चेतावनी देते हुए कहा है कि नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेज गर्म हवाओं (लू) से जल्द राहत मिलेगी। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्म हवाएं अब धीरे-धीरे कम हो रही है।