Follow Us:

देश में कोरोना संक्रमितों के 12 हजार से अधिक मामले हुए दर्ज़, 3.80 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 80 हजार के पार जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 13 हजार 586 नए मामले सामने आए और 336 मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 3 लाख 80 हजार 532 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इसमें से 12 हजार 537 की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 4 हजार 710 लोग ठीक भी हुए हैं।  

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका  में 22 लाख 63 हजार 651,  ब्राजील में 9 लाख 83 हजार 359, रूस में 5 लाख 61 हजार 091 में हैं। वहीं, भारत में लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।