Categories: इंडिया

ट्रेनों में खराब खाने को लेकर मिलीं 7000 से ज्‍यादा शिकायतें, वेंडर्स पर लगाया 155 लाख रुपये जुर्माना

<p>ट्रेनों में खराब खाना परोसे जाने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इस साल अक्&zwj;टूबर, 2018 तक रेलवे को खराब खाने की 7 हजार से ज्&zwj;यादा शिकायतें मिली हैं। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई की ओर से लोकसभा में दी गई।</p>

<p>उन्&zwj;होंने एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि इस साल अक्&zwj;टूबर तक 7,500 से अधिक लोगों ने खराब खाने की शिकायत की है। इसमें सबसे अधिक 6,261 शिकायतें इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म (IRCTC) के जरिए मिली हैं। अधिकतर लोगों ने दूध और पानी को लेकर शिकायतें की हैं। राजेन गोहाई ने बताया कि ऐसे वेंडर्स पर सख्&zwj;त एक्&zwj;शन भी लिए गए हैं और करीब 155 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।</p>

<p>उन्&zwj;होंने बताया कि 2,322 वेंडर्स को चेतावनी दी गई है। जबकि एक वेंडर के कॉन्&zwj;ट्रैक्&zwj;ट को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 555 शिकायतें निराधार हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि इसी साल भारतीय रेलवे ने एक खास सुविधा मुहैया कराई है। इस सुविधा के तहत ट्रेनों में पक रहे खाने का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यानी आपको किचन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने खराब खाने को लेकर आ रही श&zwj;िकायतों को दूर करने के लिए यह फैसला लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago