Categories: इंडिया

बेटे की हरकतों से तंग आकर मां ने भिजवाया जेल

<p>छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बेटे की हरकतों से तंग आकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, वो मां अपने बेटे की चोरी की आदत और बुरी संगति से बहुत परेशान रहती थी। आए दिन उसे शमिंदगी का सामना करना पड़ता था। बेटे को सही रास्ते पर लाने के लिए खुद उस मां ने उसे सलाखों के पीछे भिजवा दिया।</p>

<p>गौरतलब है कि भिलाई के गुरु घासीदास नगर का है। जहां गीता दुबे नामक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रहती है। वह मेहनत-मजदूरी करके अपना घर चलाती है। कुछ समय पहले ही उसने अपनी बेटी की शादी कर दी थी। अब वो और उसका 19 वर्षीय बेटा साथ रहते हैं। बीमारी के कारण करीब पांच साल पहले गीता के पति की मौत हो गई थी। तभी से परिवार का बोझ उसके कंधों पर आ गया। वो सुबह काम पर निकल जाती है और देर शाम को लौटती है। इसी दौरान उसका बेटा सूरज अपराधी किस्म के कुछ लोगों के संपर्क में आ गया। जहां वो चोरी करना सीखा गया और नशा भी करने लगा।</p>

<p>गीता ने बेटे को कई बार प्यार से समझाया। नहीं माना तो उसकी पिटाई भी की। लेकिन वो नहीं माना। उसे नशे की लत लग गई। लाख कोशिशों के बाद भी जब सूरज सीधे रास्ते पर नहीं आया तो उसकी मां ने उसे जेल भिजवाने में ही भलाई समझी। इसी कोशिश में वह पुलिस थाने जा पहुंची। पहले पुलिस ने उसे घरेलू मामले का हवाला देकर बहला दिया। लेकिन इसके बाद भी गीता नहीं मानी। उसने आला अधिकारियों को अपने बेटे की हरकतों से अवगत कराया। तब जाकर थाना पुलिस हरकत में आई और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

15 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

29 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

41 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

54 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago