सिरमौर: राजगढ़ में पति ने दराट से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

<p>सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दराट से काट डाला, साथ ही ढाई साल की मासूम बेटी को भी जान से मारने का प्रयास किया। दराट के हमले से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क पर स्थित ठोड़ निवाड़ गांव में बुधवार रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल थापा (26) ने पत्नी यमुना को दराट से मौत के घाट उतारा। वहीं, अपनी मासूम बेटी को भी बुरी तरह से घायल किया है। गंभीर रूप से घायल बेटी को इलाज के लिए राजगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पहले नवरात्र पर व्यापार मंडल ने लगाया खीर भंडारा, रामलीला शुरू

Hamirpur: शहर में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन व्यापार मंडल की तरफ से पहले…

21 seconds ago

दुगनेड़ी में बेटियों के जन्म का उत्सव, 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया

    Hamirpur:   बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से…

5 mins ago

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago