Follow Us:

मोतीलाल वोरा होंगे अतंरिम कांग्रेस अध्यक्ष, CWC में हुआ फैसला

डेस्क |

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस में अंतरिम अध्यक्ष होंगे मोतीलाल वोरा। जब तक नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती है तब तक वोरा ये पद संभालेंगे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

मौजूदा समय में मोतीलाल वोरा कोषाध्यक्ष पद पर हैं। 91 साल के मोतीलाल वोरा अब पार्टी राज्यसभा के सदस्य हैं और मध्यप्रदेश से ताल्लुक रख़ते हैं। 1968 में वोरा ने राजनीति करियर शुरू किया था और उसके बाद अपने राजनीतिक सफ़र में वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।