Follow Us:

शिवराज सिंह चौहान चौथी बार बने MP के मुख्यमंत्री, ली CM पद की शपथ

डेस्क |

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है। राजभवन ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए रात 9 बजे का वक्त दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने रात 9 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ ली है.

क्यों गिरी थी कमलनाथ सरकार?

हाल में ही मध्य प्रदेश से कमलनाथ सरकार की विदाई हुई है। दरअसल, कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था जिसमें 6 मंत्री शामिल थे। स्पीकर ने मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इस्तीफे के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी, लेकिन फ्लोर टेस्ट कराने की बजाए सदन को स्थगित कर दिया गया था।