Follow Us:

मुंबई : रनवे को पार कर गया वायूसेना का विमान, टला बड़ा हादसा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुंबई में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का एक विमान रनवे को पार कर गया। ये विमान मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहा था। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची है।

हालांकि, इस हादसे की वजह से 50 अन्य विमानों पर असर पड़ा है। कुछ विमानों के समय में बदलाव किया गया है तो वहीं कुछ विमानों को अभी के लिए टाल दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी इस हादसे की पुष्टि कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान मंगलवार रात रनवे-27 पर ओवररन कर गया। ये विमान मुंबई से येहलांका एयरफोर्स, बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहा था।