मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को अचानक एक 4 मंजिला इमारत गिर गई। इसके मलबे में दबकर अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों का आकड़ा बढ़ भी सकता है। फिलहाल, बचाव और राहत कार्य जारी है। अभी तक एक बच्चे सहित 9 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए जेजे अस्पताल पहुंचाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मौत के बारे में जानकर दुखी हूं। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों को जल्द से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को करीब 11:40 बजे इमारत गिर गई थी। इस इमारत का नाम केसरभाई है। यह टंडेल स्ट्रीट में स्थित थी। ये इमारत करीब 100 साल पुरानी थी। बीएमसी ने इस जर्जर इमारत की मरम्मत की चेतावनी भी दी थी।

मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…