Follow Us:

मुंबई पुलिस ने पकड़े फर्जी TRP के चोर, सुशांत के नाम पर चलाया प्रोपेगैंडा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि सुशांत के नाम पर प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था। जिन्होंने टीआरपी के चक्कर में नाम कमाया। इनमें तीन चैनलों के नाम जोड़तोड़ कर सामने आए हैं। इनमें रिपब्लिक टीवी का नाम टॉप पर है।  
पुलिस ने कहा कि रिपब्लिक टीवी फॉल्स टीआरपी का रैकेट चलया। रिपब्लिक टीबी पैसे देकर फॉल्स टीआरपी करवाता था और कई तरह का एजेंडा चलाया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने टीआरपी रैकेट के भंडाफोड़ का दावा करते हुए 2 मराठी चैनल के मालिकों की गिरफ्तारी की है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिली कि पुलिस के खिलाफ फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। फॉल्स टीआरपी को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक नए रैकेट का फंडाफोड़ किया है। पुलिस आज रिपब्लिक के मालिक को आज समन भेजेगी।