<p>देश में कोरोना वायरस महामारी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ 2 लाख 00 हजार 739 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.40 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 पर पहुंच गई है।</p>
<p>आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 24 लाख 29 हजार 564 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 14 लाख से अधिक गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 14 लाख 71 हजार 877 है। वहीं, 24 घंटे में 1 हजार 038 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 93 हजार 528 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 73 हजार 123 है। देश में अब तक 11 करोड़ 44 लाख 93 हजार 238 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8792).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…