Follow Us:

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2.95 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कोरोना की स्थिति बद से बदतर हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ 2 लाख 95 हजार 041 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.56 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख 16 हजार 130 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 32 लाख 76 हजार 039 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख से अधिक गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख 57 हजार 538 है। वहीं, 24 घंटे में 2 हजार 023 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 1 लाख 67 हजार 457 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 82 हजार 553 है। देश में अब तक 13 करोड़ 01 लाख 19 हजार 310 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।