इंडिया

खुशखबरी: देश में घटी प्रजनन दर, पुरुषों के मुकाबले बढ़ी महिलाओं की संख्या

देश की आबादी में पहली बार पुरुषों की आबादी की तुलना में महिलाओं की आबादी ज्यादा हो गई है. देश में प्रजनन दर में भी कमी आई है. नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे के अनुसार, देश में अब 1,000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी 1,020 हो गई है.

सर्वे में एक और बड़ी बात निकलकर सामने आई है. प्रजनन दर या एक महिला पर बच्चों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. सर्वे के अनुसार औसतन एक महिला के अब केवल 2 बच्चे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों से भी कम है. माना जा रहा है कि भारत आबादी के मामले में पीक पर पहुंच चुका है. हालांकि, इसकी पुष्टि को नई जनगणना के बाद ही हो पाएगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को के आंकड़े जारी किए हैं. प्रजनन दर घटने का असर देश की आबादी घटने में दिखेगा यहा नहीं, इसका पता तो अगली जनलगणना में ही पता चलेगा. NFHS के पांचवें राउंड के सर्वे में 2010-14 के दौरान पुरुषों में जीवन प्रत्याशा 66.4 साल है जबकि महिलाओं में 69.6 साल.

सर्वे में कहा गया है कि बच्चों के जन्म का लिंग अनुपात अभी भी 929 है. यानी अभी भी लोगों के बीच लड़के की चाहत ज्यादा दिख रही है. प्रति हजार नवजातों के जन्म में लड़कियों की संख्या 929 ही है. हालांकि, सख्ती के बाद लिंग का पता करने की कोशिशों में कमी आई है और भ्रूण हत्या में कमी देखी जा रही है. वहीं, महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जी रही हैं.

NFHS का सर्वे दो चरणों में 2019 और 2021 में किया गया. देश के 707 जिलों के 6,50,000 घरों में ये सर्वे किया गया. दूसरे चरण का सर्वे अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किया गया.

Samachar First

Recent Posts

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

20 mins ago

चिंतपूर्णी थाना के गांव थनीकपुरा में नकली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार

हिमाचल में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है वैसे-वैसे कही शराब तो कही लाखों की…

30 mins ago

कांगड़ा जिले के गगल में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में…

33 mins ago

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

18 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

18 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

18 hours ago