Follow Us:

निर्भया केस: दोषियों का डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को होगी फांसी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

निर्भया को सात साल बाद कोर्ट से न्याय मिला है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के रेप के सभी 4 दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया है।

दोषियों को 14 दिन का समय मिला है। निर्भया के हत्यारों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी के फंदे पर झुलाया जाएगा।