Follow Us:

नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रलय का कार्यभार संभाल लिया। नितिन गडकरी आज सुबह उद्योग भवन में अपने कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचने पर नितिन गडकरी का मंत्रलय में सचिव अरुण कुमार पांडा ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नितिन गडकरी को नरेन्द्र मोदी सरकार की दूसरी पारी में  कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी मंत्रलय में राज्य मंत्री बनाए गए प्रताप चंद्र सारंगी ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। 

आपको बता दें कि इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला।