Follow Us:

भारत में 14 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना संकट का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 14 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 49 हजार 931 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 708 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अबतक 14 लाख 35 हजार 453 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 32 हजार 771 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 17 हजार 568 ठीक भी हुए हैं। 4 लाख 85 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। भारत से अधिक मामले अमेरिका 43 लाख 71 हजार 276, ब्राजील 24 लाख 19 हजार 901 में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।