Follow Us:

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने आज राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग और फायरिंग की गई। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
 
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई थी। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं बुधवार को भी पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

छत्तीसगढ़: सुकमा के मूलर में DRG के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के मूलर में जिला रिजर्व गार्ड के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। साथ ही उस नक्सली के पास से एक देशी पिस्तौल, एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) रिमोट, और विस्फोटक सामान बरामद किये गए हैं।