Follow Us:

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गिरा पुल का हिस्सा, 7-8 यात्री घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर निर्मित ओवरब्रिज का एक हिस्सा आज गिर गया, जिसके चलते मलबे में दबकर 7-8 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल यात्रियों को मलबे से निकाला। इस बीच रेलवे का अमला भी पहुंच गया और घायल यात्रियों को यहां के हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। लगभग 7-8 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल उनकी पहचान अभी तक पता नहीं चली है।

बताया जा रहा है कि यात्रियों का इलाज चल रहा है। घटना सुबह लगभग नौ बजे घटित हुयी, जब प्लेटफार्म क्रमांक दो और तीन पर निर्मित ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। इस वजह से पुल के नीचे बैठे यात्री मलबे की चपेट में आ गए।