Categories: इंडिया

पाकिस्तानी उच्चायोग से गायब हुए 23 भारतीय नागरिकों के पासपोर्ट

<p>पाकिस्तानी उच्चायोग से भारत के 23 नागरिकों के पासपोर्ट गायब होने का मामला सामने आया है। इस तरह से पासपोर्ट का गायब होना सुरक्षा की दृष्टी से बड़ा खतरा है इसलिए घटना के बाद से सरकार अलर्ट हो गई है। ये सभी पासपोर्ट उन सिख श्रद्धालुओं के हैं जो पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने वाले थे। इन गुरुद्वारों में करतारपुर साहिब प्रमुख है जहां हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच इस गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिए स्पेशल कॉरिडोर बनाने की नींव रखी गई है।</p>

<p>जिन लोगों के पासपोर्ट गायब हैं उनमें से कुछ लोगों ने पुलिस में इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। मंत्रालय अब इन सारे पासपोर्ट को रद्द करने जा रहा है और इस मसले को पाकिस्तान के समक्ष उठाने जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान ने 3800 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को गुरु नानक की 549वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए 21 नवंबर से 30 नवंबर के बीच वीजा जारी किए थे।</p>

<p>जिन सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट गुम हुए हैं उन लोगों ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा मांगा था। पाकिस्तान ने इस मसले पर पल्ला झाड़ लिया है और कहा कि उनके किसी भी अधिकारी की इसमें कोई गलती नहीं है। हालांकि, ये सारे डॉक्यूमेंट्स दिल्ली के एक एजेंट ने पाकिस्तान हाई कमीशन में जमा कराने के लिए थे। बाद में एजेंट ने कहा कि जब वह हाई कमीशन पासपोर्ट लेने गए थे तो वहां बताया गया कि यहां कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

28 mins ago

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

5 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

15 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

15 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

15 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

15 hours ago