इंडिया

मूसेवाला की अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम, लोग बोले- भाई चला गया

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज उनके पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार हुआ। उनका अंतिम संस्कार शमशान घाट की बजाए उनकी अपनी जमीन पर किया गया। सिद्दू मूसेवाल के पिता ने बेटे को मुखाग्नी दी। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपनी पगड़ी को उतारकर सिद्धू की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार जताया।

उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में युवा और महिलाएं उमड़ीं। दूर-दूर से लोग सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा में पहुंचे। मूसेवाल की अंतिम यात्रा में 1 लाख के करीब लोग शामिल हुए । लोग सिद्धू मूसेवाला को याद कर खूब रोये और कहा कि हमारा भाई आज हमें छोड़कर चला गया। वहीं, गांव की महिलाओं ने रोत हुए कहा कि सिद्धू हमारे गांव की शान था। इस दौरान लोगों ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

सिद्धू के स्कूल के दोस्त ने बताया कि सिद्धू को शुरू से ही गाड़ियां चलाने का शौक था। जब हम बसों से स्कूल आते थे तो सिद्धू बुलेट से स्कूल आता था। सिद्धू शुरू से ही काफी मस्ती करता था। इसके बाद सिद्धू इंजिनियरिंग करने लुधियाना चला गया।

इससे पहले सिद्धू की अंतिम यात्रा उनके ट्रैक्टर 5911 पर निकाली गई। अपने कई गानों में भी सिद्धू मूसेवाला इस ट्रैक्टर का जिक्र करते थे। अंतिम यात्रा के लिए ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया था। बता दें कि रविवार को गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago