Categories: इंडिया

कामयाबी की राह पर निकले चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की तस्‍वीरें

<p>मिशन मून पर निकले चंद्रयान-2 ने पृथ्&zwj;वी की कुछ खूबसूरत तस्&zwj;वीरें भेजी हैं। यह तस्&zwj;वीरें चंद्रयान ने अपना तीसरा चरण पूरा करने के बाद भेजी हैं। चंद्रयान लगातार अपनी सफलता की तरफ आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने का पूरी दुनिया कर रही है। खुद पीएम मोदी ने इस बात को सार्वजनिक तौर पर कहा है। इसरो के मुताबिक 29 जुलाई 2018 को चंद्रयान-2 ने धरती की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। कक्षा में परिवर्तन के लिए चंद्रयान में मौजूद प्रोपेलिंग सिस्टम का 989 सेकेंड तक इस्तेमाल किया गया।</p>

<p>इसरो ने बताया कि यान को 276 गुणा 71792 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचा गया है। इसरो का कहना है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर &#39;रोवर&#39; उतारने के इरादे से भेजे गए भारत के दूसरे चंद्र मिशन की सभी गतिविधियां सामान्य हैं। इससे पहले 24 जुलाई को चंद्रयान ने पहली और 26 जुलाई को दूसरी बार सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में बदलाव किया था। जहां तक चंद्रयान-2 से भेजी गई तस्&zwj;वीरों की बात है तो बता दें कि अपनी लॉन्चिंग के कुछ मिनट बाद ही इसने धरती की पहली तस्&zwj;वीर भेज दी थी।&nbsp;&nbsp; &nbsp;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4182).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

<p>इसरो के मुताबिक चंद्रमा के गुरुत्व क्षेत्र में प्रवेश करने पर चंद्रयान-2 के प्रोपेलिंग सिस्टम का इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की गति धीमी करने में किया जाएगा, जिससे यह चंद्रमा की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश कर सके। इसके बाद चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चंद्रमा के चारों ओर चंद्रयान-2 को पहुंचाया जाएगा। चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर लैंडर से अलग हो जाएगा और चंद्रमा की सतह पर एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) की अवधि तक प्रयोग करेगा। ऑर्बिटर अपने मिशन पर एक वर्ष की अवधि तक रहेगा। चंद्रयान-2 के मिशन का उद्देश्य चांद के उस हिस्से (दक्षिणी) की जांच-पड़ताल करना है जहां अब तक कोई यान नहीं पहुंच सका है। यान चांद में जीवन की संभावनाओं संबंधी कई शोध करेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

4 mins ago

Dharamshala: सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग दशहरा : कुलदीप

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर…

17 mins ago

Gaggal Airport: स्पाइस जेट की एक उड़ान बंद, शेड्यूल में बदलाव

Gaggal Airport flight schedule; गगल हवाई अड्डे पर उतरने वाली उड़ानों का शेड्यूल 27 अक्तूबर…

26 mins ago

Shimla News: पत्रकार विहार के पास सड़क से गिरी कार, दो युवकों की जान गई, एक गंभीर

Shimla road accident:  शिमला के पत्रकार विहार के पास एक गाड़ी (एचपी 03सी-9617) सड़क से…

38 mins ago

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Baba Siddiqui murder Maharashtra : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की…

47 mins ago

Himachal: त्योहारी सीजन में डिपुओं में दालों के विकल्प हुए सीमित

Himachal public distribution dal options: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के डिपुओं में उपभोक्ताओं को…

55 mins ago