Categories: इंडिया

आंध्र प्रदेश के दौरे पर PM मोदी का विरोध, अमरावती में लगे ‘मोदी नेवर अगेन’ के पोस्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे पर अमरावती में उनके विरोध में कई पोस्टर दिखाई दिए। पोस्टर पर 'मोदी नेवर अगेन' और #नोमोरमोदी और #मोदीएमिस्टेक लिखा गया है। हालांकि पोस्टर किस पार्टी या संगठन ने लगाए हैं, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

प्रधानमंत्री रविवार को दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर हैं। आंध्र प्रदेश के अलावा वह तमिलनाडु और कर्नाटक में जाएंगे। इन राज्यों के अलग-अलग जिलों में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

दौरे से पूर्व आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती में मोदी विरोधी पोस्टर दिखने के बाद राजनीति गरमा गई है। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे प्रधानमंत्री के दौरे का गांधीवादी तरीके से विरोध करें।

अपने कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम संबोधित करते हुए नायडू ने कहा की रविवार का दिन काला दिवस है। प्रधानमंत्री उस नाइंसाफी को देखने आंध्र प्रदेश आ रहे हैं जो उन्होंने यहां की जनता के साथ की है। मोदी राज्यों और सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। राफेल सौदे में प्रधानमंत्री कार्यालय की दखलंदाजी देश के साथ अनादर है। इसलिए हमलोग पीली कमीज पहनकर और हाथ में गुब्बारे लेकर प्रधानमंत्री मोदी का गांधी तरीके से विरोध करेंगे।'

बर्बादी देखने आ रहे हैं मोदी

नायडू ने आरोप लगाया कि मोदी 2014 में राज्य के बंटवारे के बाद की बर्बादी देखने के लिए राज्य आ रहे हैं। इससे पहले नायडू ने मोदी के दौरे की तीखी आलोचना करते हुए कहा था, "क्या वह यहां यह देखने आ रहे हैं कि लोग अभी भी जीवित हैं या नहीं?" नायडू ने कहा कि राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रची गई।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

11 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago