Follow Us:

लाल किले में PM मोदी ने 74वां स्वतंत्रता दिवस पर फहराया झंडा, देशवासियों को किया संबोधित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हुए उन्होंने देश को नमन किया। ध्वाजरोहरण के बाद जब पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधन शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे बच्चों की याद आ गई। दरअसल, कोरोना वायरस की महामारी के चलते सीमित लोग ही कार्यक्रम में शामिल हैंखान किया।

वहीं, मोदी ने भारत के वीर जवानों की गौरवगाथा का बखान किया। चीन का नाम लिए बगैर कहा कि हमारे देश के वीर जवान क्या कर सकते हैं, लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि एलओसी से लेकर एलएसी तक, जिस देश ने भी आंख उठाई, भारत के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।  भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है। उन्होंने आगे कहा कि एलओसी से लेकर एलएसी तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है।

NCC कैडेट्स को ट्रेनिंग देगी सेना

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और तटवर्ती जिलों तक तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

मेक फॉर इंडिया के दायरे को मेक फॉर वर्ल्ड करने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें ‘मेक इन इंडिया’ के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ना है।

1000 दिन में हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा

पीएम ने कहा कि आने वाले एक हजार दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा. साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं. बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है।

तो वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के सुधारों के परिणाम दिख रहे हैं और बीते वर्ष, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में रिकॉर्ड 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

पीएम मोदी ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ आईडी में समाहित होगी।