इंडिया

भीषण गर्मी…भारी बारिश और अब चक्रवात का अलर्ट, एक्शन में पीएम मोदी

ओडिशा सरकार ने अगले चार दिनों में राज्य में चक्रवात को देखते हाई अलर्ट जारी किया है और सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है। उधर तीन देशों की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लू से निपटने के लिए तैयारियों और आगामी मानसून सीजन को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे।

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि चक्रवात की स्पष्ट तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, पांच मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है और छह मई को तूफान आने की संभावना है। श्रीलंका ने इस तूफान का नाम असानी रखा है। इसका अर्थ प्रकोप होता है। इसका असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और कर्नाटक सहित देश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। वहीं अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिणी पश्चिम बंगाल के झारग्राम, पश्चिम और पुरबा मेदिनीपुर जिलों और दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के सब हिमालयी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

14 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

14 hours ago